फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rescue of cuckoo stuck in Peepal tree

Aligarh News: पीपल के पेड़ में फंसी कोयल, मेनका गांधी ने मांगी मदद, आठ घंटे तक चला रेस्क्यू, ऐसे बची जान

Thu, 25 Jan 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 11:33 PM IST
सार

पीपल के पेड़ में फंसी कोयल को निकालने के लिए आठ घंटे रेस्क्यू किया गया। मामले में सांसद मेनका गांधी ने भी अलीगढ़ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मदद मांगी। तब कहीं जाकर कोयल की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Rescue of cuckoo stuck in Peepal tree
कोयल को निकालने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सुरेंद्र नगर में जमीन से करीब 50 फीट की ऊंचाई पर फंसी एक कोयल की जान करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद बचा ली गई। इसके लिए पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मदद मांगनी पड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

महानगर में जीव- जंतुओं के लिए काम करने वाली संस्था जीव दया फाउंडेशन की आशा सिसौदिया ने बताया कि उन्हें एक पीपल के पेड़ में कोयल के फंसे होने की सूचना मिली थी। काफी मशक्कत के बाद भी कोयल का रेस्क्यू (अभियान) करने में असफलता मिली। इस पर पुलिस, वन विभाग से भी मदद मांगी गई। चूंकि कोयल पीपल के जिस पेड़ पर फंसी हुई थी वह जमीन से करीब 50 फीट की दूरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सांसद व पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी गई। उन्होंने फायर बिग्रेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी को फोन पर जानकारी देते हुए मदद मांगी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने सफलतापूर्वक अभियान चलाकर पीपल के पेड़ पर फंसी कोयल को बचा लिया। जीव दया फाउंडेशन से कल्पना वार्ष्णेय, रोहन, देवेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed