{"_id":"6797678aa2837518b60d1e3d","slug":"republic-day-celebrated-with-zeal-enthusiasm-and-gaiety-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 January: उत्साह,उमंग और उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 January: उत्साह,उमंग और उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया शहीदों को नमन
Mon, 27 Jan 2025 04:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 04:31 PM IST
सार
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने ध्वजारोहण कर किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाता है, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता और लोकतंत्र का तोहफा दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कविता पाठ और भाषण के माध्यम से सभी को भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम किया गया। इस दौरान रामवीर सिंह, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन