{"_id":"62f8091cc09ba5591464642d","slug":"report-filed-for-posting-objectionable-photo-of-prime-minister-on-social-media-akbarabad-news-ali2981373199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डालने पर रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डालने पर रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
Sun, 14 Aug 2022 10:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:02 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डालना भारी पड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव कीरतपुर निवासी रवेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी, जिससे गांव के लोगों में वैमनस्यता की भावना पैदा हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी अमित निवासी कीरतपुर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।