फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against those who set truck on fire

Aligarh News: ट्रक में आग लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Report filed against those who set truck on fire
मथुरा रोड स्थित विसाहुली मोड़ पर सड़क हादसे में हुई बच्ची की मौत पर नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी थी। पुलिस ने 11 लोगों को चिह्नित कर 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


21 फरवरी को विसाहुली मोड़ पर पिंटू सिंह निवासी पीडॉल थाना पालीमुकीमपुर की बेटी सड़क पार कर रही थी। इस दौरान ईंटों से भरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने जाम लगाने के साथ ही ट्रक में आग लगा दी थी। कोतवाली में तैनात एसआई सुरेश कुमार की ओर से बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया है कि योगेंद्र, चेतन, विनोद कुमार, मुन्नालाल, योगेश, मंगेश, कूका, टीटू, तरुण, ऋषि सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ यातायात अवरुद्ध करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अराजकता फैलाने तथा पुलिस के साथ अभद्रता करने संबंधी विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक में आग लगाकर अराजकता फैलाने में 11 लोगों को चिह्नित किया है। अन्य आरोपियों को वीडियोग्राफी के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed