फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Repeatedly increased the demand and then refused the marriage.

Aligarh News: बार बार मांग बढ़ाई फिर शादी से किया इन्कार

Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Repeatedly increased the demand and then refused the marriage.
बार-बार दहेज की रकम बढ़ाने और फिर शादी से इन्कार कर देने के मामले में थाने में तहरीर दी गई है। थाना अकराबाद के कौड़ियागंज निवासी राजबहादुर पुत्र देवीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी होली पर थाना गंगीरी के गांव रामनगर निवासी एक युवक के साथ 9 लाख रुपये में तय की थी। लड़का पक्ष ने बहन की गोद भराई की रस्म भी पूरी कर दी।
विज्ञापन




एक रस्म होने के बाद लड़का पक्ष लगातार दहेज की मांग बढ़ाने लगा। पहले 11 लाख और उसके बाद 13 लाख रुपये और व एक बुलट बाइक की मांग रख दी। बुलट बाइक ही दो लाख रुपये की थी। इस पर भी लड़की पक्ष मान गया और आठ लाख रुपये दे दिए गए, लेकिन अब लड़का पक्ष अचानक शादी करने से इन्कार कर रहा है। आठ लाख रुपये भी वापस नहीं कर रहे। शुक्रवार को राजबहादुर ने थाना गंगीरी में लड़का पक्ष के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग करने व शादी से इन्कार करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed