फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Removed the gate named after former Chief Minister Kalyan Singh

Aligarh News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह गेट को हटाया, अंडरग्राउंड बिजली केबिल डालने में बाधा बन रहा था

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौड़ीकरण एवं सौंर्दयीकरण का कार्य चल रहा है।  चौराहे पर विधायक निधि से लोहे का एक गेट लगवाया गया था। जो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बना हुआ है। इस गेट को दोपहर बाद शाम को अचानक हटवा दिया। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
 

विज्ञापन
Removed the gate named after former Chief Minister Kalyan Singh
कल्याण सिंह के नाम से लगे गेट को हटाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से लगे लोहे के गेट को शनिवार को चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौंर्दयीकरण के नाम पर अचानक हटा दिया गया। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अफसरों का कहना है कि गेट सड़क से अंडरग्राउंड बिजली केबिल डालने में बाधा बन रहा था। इसे फिलहाल काम होने तक शिफ्ट किया गया है, जल्द ही इसे फिर से चौराहे पर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


क्वार्सी चौराहे पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौड़ीकरण एवं सौंर्दयीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क से गुजरने वाले  बिजली के तारों को अंडग्राउंड करने का भी कार्य कराया जा रहा है। चौराहे पर विधायक निधि से लोहे का एक गेट लगवाया गया था। जो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बना हुआ है। इस गेट को दोपहर बाद शाम को अचानक हटवा दिया।
विज्ञापन


चूंकि गेट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर था और रामघाट रोड को रामघाट कल्याण मार्ग कर दिया गया है। ऐसे में गेट को हटवा देने को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि उन्हें गेट को यहां से हटा देने के लिए कहा गया है। इस संबंध में नगर निगम के अफसरों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पीडब्ल्यूडी विभाग इस काम को करा रहा है उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता संजीव पुष्कर ने बताया कि सड़क से अंडरग्राउंड बिजली केबिल डालने का काम किया जा रहा है। सड़क पर लगा गेट बाधक बन रहा था। इसे हटाने के लिए कोल विधायक को भी अवगत करा दिया गया है। उन्हें विश्वास में लेकर ही इस गेट को हटाया गया है। फिलहाल काम होने तक उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, जल्द ही काम पूरा हो जाने पर इस गेट को फिर से चौराहे पर ही स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed