फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remove encroachment campaign on Ramghat road

रामघाट रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 09 Apr 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign on Ramghat road
अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करते नगर निगम के कर्मचारी । - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम द्वारा रामघाट रोड पर लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में किशनपुर तिराहे पर चबूतरा बनाकर रखी गई मां शेरावाली व देवी-देवताओं की मूर्तियां उठाकर निगम कर्मी ले गए। यातायात व्यवस्था में व्यवधान बना चबूतरा भी तोड़ दिया गया। किशनपुर तिराहे पर एक अन्य धार्मिक केंद्र भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रामघाट रोड पर पराग डेयरी से लेकर किशनपुर तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में नाले पर रखे सामान एवं निर्माण को हटा दिया गया। एडीए मार्केट के समीप के तिराहे पर यातायात बाधित करने वाले बोर्ड व अन्य निर्माण तोड़ दिया गया। कुछ नेताओं के बोर्ड को छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम कर्मी सड़क पर लगे कई अपने बोर्ड भी उखाड़कर ले गए। किशनपुर तिराहे पर यातायात में व्यवधान डालने वाले दो धार्मिक केंद्रों का हटवा दिया गया। चबूतरा को ध्वस्त करा दिया गया। चबूतरा पर देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी थीं। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने कहा कि यातायात में व्यवधान डालने वाले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कुछ लोग सड़क पर भगवान की मूर्ति रखकर उसके आसपास दुकानें सजा लेते हैं। इसकी वजह से यातायात बाधित होता है। हाईकोर्ट के आदेश पर यातायात व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed