फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Removal of religious dress code from Amu

अब एएमयू से मजहबी ड्रेस कोड हटाने की मांग

Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Removal of religious dress code from Amu
एएमयू में गैर मुस्लिम छात्रा को पीतल का हिजाब पहनाने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी भी कूद गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखकर एएमयू से मजहबी ड्रेस कोड हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना है कि छात्रा ने पूर्व में सीएए और एनआरसी का समर्थन किया था। इससे नाराज छात्रों ने पीतल का हिजाब पहनकर एएमयू में आने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि एएमयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसके बावजूद यहां मजहबी कट्टरवाद चल रहा है। यहां इस्लामिक वेशभूषा छात्राओं के लिए हिजाब एवं छात्रों के लिए शरेवानी टोपी पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अशोक पांडेय का कहना है कि अल्पसंख्यक स्वरूप पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। लेकिन यूनिवर्सिटी में आज भी धार्मिक कानून चलते हैं। यहां पर जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है। भाजपा के सांसद यूनिवर्सिटी कोर्ट के सदस्य हैं। लेकिन कुछ को इस कैंपस में घुसने नहीं दिया जाता है। सरकार द्वारा बनाए गए कानून यहां नहीं चलते। अशोक पांडेय ने एएमयू पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed