फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   remand duration complete, now voice samling is rest

रिमांड का काम पूरा, अब वॉयस मिलान की तैयारी

Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
remand duration complete, now voice samling is rest
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की साक्षी विहार कॉलोनी से होम्योपैथिक डॉक्टर शीलेंद्र के अपहरण मामले में दो आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों की वॉयस मिलान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही न्यायालय से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

साक्षी विहार कालोनी से डॉक्टर के अपहरण में पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा था। जिनमें से दो आरोपियों को 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। जिन्हें रिमांड पर लिखा गया था, उनमें शंकर विहार का मोहित चौधरी व कासगंज का अनुकल्प चौहान है। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर का सामान बरामद कराया और वह जगह भी दिखाई, जहां डॉक्टर को रखा गया। 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार अब इस मामले में लगातार डॉक्टर परिवार को कॉल करने वाले अपहरण में शामिल आरोपी अनुज चौधरी निवासी पीएसी व अंकित शुक्ला निवासी कासगंज की वॉयस का मिलान कराया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा की गईं कॉल की रिकार्डिंग मौजूद है। वहीं अब इन दोनों की वॉयस मिलान के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी जाएगी। इसके बाद दोनों के वॉयस सैंपल लेकर उन्हें मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed