फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief to Pooja Shakun, bail cancellation application rejected

पूजा शकुन को राहत, जमानत निरस्तीकरण की अर्जी खारिज

Fri, 02 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Relief to Pooja Shakun, bail cancellation application rejected
जुमे की नमाज पर प्रतिबंध को लेकर विवादित बयान देने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ डॉ. पूजा शकुन पांडेय को राहत मिली है। पुलिस की ओर से दायर की गई पूजा शकुन पर दर्ज वर्ष 2019 के एक मुकदमे में जमानत निरस्तीकरण की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। यह अर्जी सत्र न्यायालय से खारिज की गई है।
विज्ञापन

माह जून में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने अपने बी दास कंपाउंड स्थित कार्यालय पर खून से लिखा ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसीएम को सौंपा था। इसमें उन्होंने कानपुर सहित देश में अब तक हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए जुमे की नमाज पर पाबंदी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

साथ ही, उन पर वर्ष 2019 में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने संबंधी घटना में गांधीपार्क थाने में अपराध संख्या 35/2019 पर धारा 147, 148, 149, 295 ए, 153 बी में दर्ज मुकदमे में जमानत निरस्तीकरण अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उनके अधिवक्ता प्रदीप कुमार महेश्वरी ने पक्ष रखा। बताया कि पुलिस ने अर्जी में जिन पांच मुकदमों का उल्लेख किया है, उसमें दो मुकदमों में पुलिस द्वारा एफआर लगा दी गई। एक मुकदमा हाई कोर्ट से स्टे है।

एकमात्र मुकदमे में जमानत पर हैं, जिसमें जमानत के नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं किया गया। अब प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करने की नियत से यह अर्जी दी है। इस पर अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पुलिस की अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed