फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief to hotel owner for raping student in hotel

Aligarh News: होटल में छात्रा से दुष्कर्म में होटल स्वामी को राहत, केस डायरी तलब

Mon, 12 Feb 2024 03:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 03:27 AM IST
सार

दसवीं की छात्रा घर से स्कूल गई। बाद में वह एक युवक संग होटल पहुंच गई। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मामले में मुकदमे में होटल स्वामी वेदप्रकाश शर्मा, साला नीरज व दो अन्य आरोपी बने। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ। मगर पुलिस ने सीसीटीवी का हवाला देकर मुकदमे से होटल संचालक को क्लीनचिट दे दी। 

विज्ञापन
Relief to hotel owner for raping student in hotel
अदालत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके एक होटल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ पुलिस ने किशोरी के आरोपों के बावजूद होटल संचालक को घटना में क्लीनचिट दे दी है। वहीं वादी पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाकर अदालत में केस डायरी तलब करने की अर्जी दायर कर दी। जिस पर न्यायालय ने विवेचक व इंस्पेक्टर बन्नादेवी को केस डायरी सहित 12 फरवरी को तलब किया है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए वादी पक्ष के अधिवक्ता अनूप कौशिक ने बताया कि ये घटना 27 दिसंबर की है। जब दसवीं की छात्रा घर से स्कूल गई। बाद में वह एक युवक संग होटल पहुंच गई। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मामले में मुकदमे में होटल स्वामी वेदप्रकाश शर्मा, साला नीरज व दो अन्य आरोपी बने। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ। मगर पुलिस ने सीसीटीवी का हवाला देकर मुकदमे से होटल संचालक को क्लीनचिट दे दी। 
विज्ञापन


इसे लेकर अधिवक्ता की ओर से पॉक्सो न्यायालय में सीसीटीवी पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि होटल स्वामी पर गैर जमानती वारंट किशोरी के बयानों के आधार पर जारी हुए थे। फिर भी उसे क्लीनचिट देना साठगांठ की ओर इशारा कर रहा है। मामले में केश डायरी तलब की जाए। इस पर अदालत ने विवेचक व इंस्पेक्टर को सोमवार को तलब करते हुए केस डायरी सहित हाजिर होने को व्यक्तिगत रूप से कहा है। इस मामले में एसएसपी को भी आदेश की प्रति भेजी गई है। इस तरह बन्नादेवी पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed