फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Relief from winds in the morning and evening, problem from sunlight in the afternoon

Aligarh News: सुबह-शाम हवाओं से राहत, दोपहर में धूप से परेशानी

Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from winds in the morning and evening, problem from sunlight in the afternoon
जिले में रविवार को गर्मी के तेवर कुछ नरम रहे। सुबह तेज हवाएं चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दोपहर में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को फिर से हवाएं चलने लगीं। इससे अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी गरज के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन




रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा था। हवा में नमीं 32 से 54 प्रतिशत रही। रविवार को सुबह तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते शहर के पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए। दोपहर में तीखी धूप ने लोगों को थोड़ा परेशान किया। लू न चलने से भी लोगों को राहत मिली। गर्मी के तेवर थोड़े नरम नजर आए। देर शाम तेज हवाएं चलती रहीं। जिससे गर्मी थोड़ी कम हुई। अधिकतम तापमान भी कल की तुलना में एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। शाम के समय मौसम बदल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed