{"_id":"5e9a0ce08ebc3e6fbc283704","slug":"relaxation-in-lockdown-will-be-given-after-cm-analysis-city-office-news-ali2315954153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : योगी करेंगे जिले की समीक्षा, पास होने पर मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : योगी करेंगे जिले की समीक्षा, पास होने पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
लॉक डाउन-2 के दौरान आगामी 20 अप्रैल से जिले में कुछ नरमी के आसार बन रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार इस बात की समीक्षा कर रहा है कि किन-किन चीजों में जनता को छूट दी जाए। छूट का समय क्या हो, लोगों को छूट के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कैसे कराया जाए। लेकिन यह पूरी कवायद 20 अप्रैल से पहले सभी जिलाधिकारियों के साथ सीएम योगी की होने वाली समीक्षा बैठक पर निर्भर करेगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। जिले में वर्तमान में जिस प्रकार के हालात हैं, उससे उम्मीद है कि शासन स्तर से अलीगढ़ को लॉक डाउन के दौरान कुछ छूट के निर्देश दे दिए जाएंगे।
इसी को लेकर जिलाधिकारी सभी विभागों के अधिकारियों और एसएसपी के साथ मिलकर इसका प्रारूप तैयार करने में लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही कि 20 अप्रैल के बाद कनवरीगंज, महावीरगंज, छपैटी, बारहद्वारी बाजार समय सीमा की शर्तों के साथ खोल दिए जाएंगे। वहीं, शराब ठेकों को खोलने को लेकर भी प्लान तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय शासन की ओर से लिया जाएगा। इसके अलावा 20 के बाद औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। जिले में करीब 1000 छोटी-बड़ी इकाइयों को खोलने का प्लान तैयार करने का जिम्मा डीआईसी को सौंपा गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में जिस प्रकार के हालात हैं, उससे उम्मीद है कि शासन स्तर से अलीगढ़ को लॉक डाउन के दौरान कुछ छूट के निर्देश दे दिए जाएं।
22 अप्रैल के बाद गोविंद नगर फिर से होगा सामान्य
कोतवाली के गोविंद नगर इलाके की फैज मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिलने के बाद आठ अप्रैल को छावनी घोषित किए गोविंद नगर इलाके को 22 अप्रैल के बाद फिर से सामान्य इलाका घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही जिले में कोई हॉट स्पाट नहीं रहेगा। यह प्रशासन के लिए राहत की बात रहेगी। सीडीओ अनुनय झा के मुताबिक इलाके के लोगों की 14 दिन की क्वारंटीन अवधि 22 अप्रैल को पूरी हो रही है। इसके बाद अगर स्थिति सामान्य रहती है तो इलाके में माहौल सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाजार खुलने का समय भी बढ़ाया जाएगा
जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद शहर में बाजारों के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा। माना जा रहा है कि सुबह छह से दस के साथ ही शाम को भी दो से तीन घंटे के लिए बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही पेट्रोल पंप खुलने के समय में भी यही परिवर्तन किया जा सकता है।
ऑड-ईवन, जोन सिस्टम रहेगा लागू
जिला पुलिस की ओर से 11 अप्रैल से जोन, ऑड-ईवन सिस्टम को लागू करने के फैसले को अभी बरकरार रखा जाएगा। एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों के आवागमन पर लगाम लगी है। आवश्यक कार्यों के लिए जाने वाले और बाजार खुलने के समय पर इस व्यवस्था को हटा लागू नहीं किया जाता। इसलिए 20 अप्रैल के बाद भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।