{"_id":"63c0250ff48cb35ba27ba79f","slug":"relatives-of-the-children-found-abandoned-were-not-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लावारिस मिले बालकों के परिजनों का नहीं चला पता, चाइल्डलाइन पर हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लावारिस मिले बालकों के परिजनों का नहीं चला पता, चाइल्डलाइन पर हैं बच्चे
Thu, 12 Jan 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:49 PM IST
सार
दो वर्षीय बालक ने फिरोजी रंग की जर्सी, गहरे हरे रंग की पजामी पहन रखी है। 12 वर्ष का एक दिव्यांग बालक हरे रंग की जैकेट पहने हुए है। दोनों लावारिस मिले हैं, दाेनो बच्चे चाइल्ड लाइन के पास हैं।
विज्ञापन
दोनों बच्चे, जिनके मां-बाप का नहीं चल रहा पता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस एवं खैर से लावारिस हालत में मिले दो बालकों के परिजनों का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला ताड़ निवासी राजकुमार को दो वर्षीय एक बालक लावारिस अवस्था में रेलवे स्टेशन पान दरीबा के निकट घूमता हुआ मिला था। बालक ने फिरोजी रंग की जर्सी, गहरे हरे रंग की पजामी पहन रखी है।
विज्ञापन
दूसरा बालक मानसिक दिव्यांग है। जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है। थाना खैर के कसीसों गांव में 10 जनवरी को लावारिस अवस्था में ग्रामीणों को मिला था। जिसे ग्रामीणों ने थाना खैर पहुंचाया था। बालक अपने विषय में कुछ भी बताने में असमर्थ है। वह हरे रंग की जैकेट पहने हुए है। दोनों ही बालकों के विषय में कोई भी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी जा सकती है।
विज्ञापन