{"_id":"686163fd2cb64db9380013f0","slug":"registration-at-raja-mahendra-pratap-singh-university-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, पोर्टल बंद होने पर कॉलेज होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, पोर्टल बंद होने पर कॉलेज होंगे जिम्मेदार
Mon, 30 Jun 2025 01:34 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:34 AM IST
सार
यूनिवर्सिटी से संबद्ध एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के 340 निजी महाविद्यालयों में 16 हजार पंजीकरण हो पाए हैं। मंडल के सभी महाविद्यालयों में 55 दिन में सिर्फ 26 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण हुए हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 10 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की रफ्तार धीमी होने पर विवि प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। 30 जून को पंजीकरण की अंतिम तिथि है। पोर्टल पर बंद होने पर महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने 1.10 लाख का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक सिर्फ 26 हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सका है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध एटा, कासगंज, अलीगढ़ और हाथरस के 340 निजी महाविद्यालयों में 16 हजार पंजीकरण हो पाए हैं। मंडल के सभी महाविद्यालयों में 55 दिन में सिर्फ 26 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण हुए हैं। सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 10 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 30 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण होंगे। विवि के कुलसचिव वीके सिंह ने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया में लापरवाही पाई जाती है और पोर्टल बंद हो जाता है तो उसका उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा।
विज्ञापन
पांच जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक होंगे अपलोड
सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं, जिनका मूल्यांकन कार्य भी पूर्ण होने वाला है, लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड न होने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी की संभावना है। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अंकों को अपलोड करने में समन्वयक, वाह्य परीक्षकों, आंतरिक परीक्षकों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है, जो खेदजनक है। पांच जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन