फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Refused to recognize parents, said stay with lover

Aligarh News: माता-पिता को पहचानने से किया इंकार, बोली- प्रेमी के साथ ही रहूंगी

Sun, 09 Jul 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 12:35 AM IST
सार

युवती की 26 जून को शादी होनी थी लेकिन 20 जून को गांव के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। युवती के पिता ने थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को वह थाने आई और कहने लगी कि मैं तो प्रेमी के साथ ही रहूंगी।

विज्ञापन
Refused to recognize parents, said stay with lover
प्यार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर से भाग कर गई थाना गंगीरी के एक गांव निवासी युवती शनिवार को थाने पहुंच गई। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। घरवालों के काफी विनती करने के बावजूद वह उन्हें पहचानने से इंकार करती रही।

विज्ञापन


युवती की 26 जून को शादी होनी थी लेकिन 20 जून को गांव के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। युवती के पिता ने थाने में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को वह थाने आई और कहने लगी कि मैं तो प्रेमी के साथ ही रहूंगी।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। इधर, परिवार वालों ने 26 जून को युवती की जगह उसकी छोटी बहन की शादी कर दी थी। शनिवार को घर वाले उसे मनाने के लिए विनती करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। यहां तक उसने माता-पिता को भी पहचानने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed