{"_id":"65f488be52bc885e4d0d101a","slug":"reduction-in-the-price-of-petrol-and-diesel-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol-diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती ऊंट के मुंह में जीरा, सीएनजी के दामों पर सरकार दे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol-diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती ऊंट के मुंह में जीरा, सीएनजी के दामों पर सरकार दे ध्यान
Fri, 15 Mar 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:13 PM IST
सार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के सदस्य श्रीकिशन गुप्ता ने कहा कि जब सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि करती है, तो पांच या दस रुपये प्रति लीटर बढ़ा देती है। लेकिन, कटौती के समय केवल एक या दो रुपये ही दाम कम करती है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो रुपये की गिरावट पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के सदस्य श्रीकिशन गुप्ता ने कहा है कि सरकार ने ऊंट के मुंह में जीरा कहावत को चरितार्थ किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि करती है, तो पांच या दस रुपये प्रति लीटर बढ़ा देती है। लेकिन, कटौती के समय केवल एक या दो रुपये ही दाम कम करती है। सरकार को सीएनजी के दामों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। ट्रक-मोटर मालिकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। राजस्थान सरकार की तरह प्रदेश सरकार को भी राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
अलीगढ़ पेट्रोल-डीजल अपडेट
- सादा पेट्रोल 96.71 रुपये प्रति लीटर
- एचपी 95 एक्स्ट्रा प्रीमियम 103.34 रुपये प्रति लीटर
- सादा डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर
- एक्स्ट्रा प्रीमियम डीजल 93.96 रुपये प्रति लीटर