{"_id":"6a0e9603100b1a468d09ca81","slug":"red-alert-for-aligarh-today-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: भीषण गर्मी का सितम जारी, अलीगढ़ के लिए आज रेड अलर्ट, झुलसाएगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: भीषण गर्मी का सितम जारी, अलीगढ़ के लिए आज रेड अलर्ट, झुलसाएगी लू
Thu, 21 May 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 21 May 2026 10:50 AM IST
सार
अलीगढ़ 21 मई को रेड जोन में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 और 24 मई को अलीगढ़ येलो जोन में रहेगा, लेकिन गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट बाजार में सन्नाटा, तिकोना नगला वाटर पार्क में गर्मी में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में भीषण गर्मी का सितम जारी है। 20 मई पिछले 10 वर्षों का सबसे गर्म दिन बनकर सामने आया है। 20 मई को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। 21 मई को अलीगढ़ के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
20 मई को अलीगढ़ ऑरेंज जोन में रहा। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद हालात इतने खराब हो गए कि बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम चार बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। धूप में निकलने वाले राहगीरों, बाइक और साइकिल सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर लोग पेड़ों की छांव में राहत तलाशते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 और 24 मई को अलीगढ़ येलो जोन में रहेगा, लेकिन गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल के पास ग्रीन नेट लगाने की मांग
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते शहर में ट्रैफिक सिग्नल के पास ग्रीन नेट लगाने की मांग नगर आयुक्त से की गई है। समाजसेवी गुलजार अहमद और रेहान अहमद ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट होने के चलते लोगों को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि चौराहे पर जब तक लाइट ग्रीन नहीं होती है, तब तक उन्हें वहां रुकना पड़ता है। चिलचिलाती धूप में साइकिल, बाइक सवारों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए यहां ग्रीन नेट लगवाया जाए।