{"_id":"6657bd3942a063a8390236a7","slug":"record-79-lakh-units-of-electricity-consumed-in-a-day-aligarh-news-c-2-ali1009-401359-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड : एक दिन में 79 लाख यूनिट बिजली की खपत, सामान्य से 25 फीसदी रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड : एक दिन में 79 लाख यूनिट बिजली की खपत, सामान्य से 25 फीसदी रही अधिक
Thu, 30 May 2024 05:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:11 AM IST
सार
अलीगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर पंखे आदि उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से बिजली की खपत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ रही खपत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। 27 मई को अलीगढ़ जनपद में रिकॉर्ड 79 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। जो सामान्य से 25 फीसदी अधिक है। 28 मई को यह आंकड़ा 78 लाख यूनिट रहा।
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर पंखे आदि उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। 10 मई तक शहरवासियों ने 19 फीसदी बिजली की खपत अधिक की थी। 27 मई को जिले में रिकॉर्ड 79 लाख यूनिट बिजली फुंकी। जो सामान्य से 25 फीसदी अधिक है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह चिंता का विषय है। चूंकि लोड बढ़ने से मौजूदा संसाधन कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में 27 मई को सबसे अधिक लगभग 79 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। जो सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक है। 28 मई को भी 78 लाख यूनिट बिजली फुंकी। - पीएल मोगे, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन