फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Real terrorists are sitting in BJP: Chandrashekhar

अलीगढ़ में बहुजन साइकिल यात्रा में शामिल होने आए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, असली आतंकवादी भाजपा में बैठे हैं

Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Real terrorists are sitting in BJP: Chandrashekhar
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों के मामले में कहा कि भाजपा को चुनाव आने पर ही आतंकी याद आ आते हैं, जबकि सच्चाई ये है कि असली आतंकवादी भाजपा में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किसी दल से समझौता करने को लेकर फैसला अपनी कोर कमेटी की बैठक के बाद करेंगे। इस बार धर्म पर नहीं, मुद्दों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

सोमवार को वह यहां बहुजन साइकिल यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के पास उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। अब ऐसी चीजें (आतंकी घटनाएं) आएंगी। अगर कोई भी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करता है, तो उसके खिलाफ हैं। उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन चुनावी एजेंडा सेट करने के लिए सरकार के लोगों ने किया है, तो जनता माफ नहीं करेगी। चुनाव के वक्त आतंकी आ जाते हैं और 10-12 साल के बाद निर्दोष होकर रिहा हो जाते हैं। इस खेल को जनता समझ चुकी है। असली आतंकवादी भाजपा में बैठे हैं, क्योंकि उन्होंने पंचायत चुनाव में बहनों का चीरहरण किया है। ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बहुजन साइकिल यात्रा कार्यक्रम चल रहा है। यात्रा का उद्देश्य जाति तोड़ो, समाज जोड़ो, भाईचारा बनाओ है। पिछले साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता का माहौल है। जो वादा किया गया था, वह पूरा नहीं हो सका है। चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं होने दी जाएगी। इस बार धर्म पर नहीं, मुद्दों पर चुनाव होगा। 52 फीसदी ओबीसी को 27 फीसदी ओबीसी को आरक्षण क्यों दिया जा रहा है। कोरोना काल में झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। भाजपा सरकार में दलित, मुस्लिम, महिलाएं, पुलिस, पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि सरकार नाकारा हो चुकी है। इसलिए साइकिल यात्रा करके पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का अपहरण भाजपा ने किया है, जो उनके ताबूत पर आखिरी कील साबित होगा। वह कोर कमेटी के फैसले के बाद तय करेंगे विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन करें या नहीं। योगी सरकार तस्वीर हटाने व नाम बदलने वाली सरकार है।
... वर्ना बदल दें इतिहास व भूगोल
नगला मान सिंह में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह चमड़ा उतारना भी जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और अगर संविधान व कानून को तोड़े तो उसके सिर पर जूता पटककर मारना भी जानते हैं। वह खाल उतारना भी जानते हैं और उसमें भूसा भी भरना भी जानते हैं। वह केवल भारतीय संविधान के चलते चुप्पी साधे हैं। वर्ना, इतनी आबादी है कि एक दिन में इतिहास ही नहीं, बल्कि भूगोल भी बदल दें, लेकिन यह लोकतंत्र है। इसमें लड़ाई बंदूक, तलवार, गोली से नहीं लड़ी जाती है, बल्कि जिसके पास वोट होता है, उसका राज होता है। जिसका राज होता है, उसकी बहन-बेटियों पर कोई अत्याचार नहीं करता, कोई अपमान नहीं करता, जैसे हाथरस में हुआ था। वह अलीगढ़ के लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हाथरस के मामले में सरकार की नींव हिला दी थी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां हैं तो बहन-बेटियों के साथ अत्याचार क्यों होता है। हत्याएं क्यों होती है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। अपना राज कायम करना होगा। इसके लिए लोगों मदद करनी होगी। पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा कि जनसमर्थन बहुजन साइकिल यात्रा सफल रही। मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

बहुजन साइकिल यात्रा निकली
बहुजन साइकिल यात्रा में शामिल होकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सियासी निशाना साधा। एक तरफ जहां अपने वोट बैंक को साधा। वहीं, भाजपा सरकार पर खूब बरसे। यात्रा नगला मानसिंह पीपल वाले चौक से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए निर्धारित जगह पर संपन्न हुई। यात्रा के आयोजन में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। इससे पहले पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ सीमा पर चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed