{"_id":"630e6a3c8f9efc22d12154fb","slug":"rasalganj-temple-will-be-re-established-aligarh-news-ali2992842200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसलगंज मंदिर पर होगी नए सिरे से प्राण-प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसलगंज मंदिर पर होगी नए सिरे से प्राण-प्रतिष्ठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसलगंज स्थित मंदिर परिसर में घुसकर प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले में मंगलवार को मोहल्ले के लोगों की बैठक हुई। इस दौरान पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौजूद रहीं। बैठक में सामाजिक सहमति से प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा व मंदिर के जीर्णोद्धार पर सहमति बनी। इसके लिए कुछ प्रतिमाएं मंगलवार को मंगा ली गई हैं।
शकुंतला भारती के अनुसार समाज व मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर में नए सिरे से जीर्णोद्धार कराना तय किया है। अभी दो प्रतिमाओं का आना शेष है। वह बुधवार तक आ जाएंगी। इसके बाद मंदिर में नए सिरे से पूरा काम कराने के बाद प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
रविवार की रात एक सिरफिरे ने मंदिर में घुसकर छैनी हथौड़ों से प्रतिमाओं को खंडित किया था। हालांकि तड़के उसे दबोच लिया गया। जिसे लेकर सोमवार को दिन में काफी हंगामा हुआ था। इधर, आरोपी को मंगलवार को पुलिस न जेल भेज दिया।