फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rapidly spreading corona, 21 infected including prison inmates

अलीगढ़ में तेजी से फैल रहा कोरोना, जेल के बंदियों सहित 21 संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rapidly spreading corona, 21 infected including prison inmates
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
महामारी को हल्के में न लें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। जनपद में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 21 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। जिनमें सिंचाई विभाग का कर्मचारी परिवार के पांच लोगों के साथ संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन



वहीं, सेंटर प्वाइंट के संक्रमित युवा व्यापारी व जलाली के भाजपा नेता के परिवार के तीन-तीन लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जिला जेल के पांच बंदियों के अलावा दवा कारोबारी एवं लेखपाल भी संक्रमित हुए हैं। हालांकि, बंदियों में से तीन बृहस्पतिवार दोपहर को रिहा हो गए हैं। इस तरह जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 554 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन



जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में के अनुसार सुरेंद्रनगर मंदिर के पास रहने वाले सिंचाई विभाग के 45 वर्षीय कर्मचारी सहित उनके परिवार के 5 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं मोहल्ला अब्दुल फजल आंशिक जलाली निवासी 36 वर्षीय भाजपा नेता और उनकी पत्नी व बेटा भी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंद रोज पहले संक्रमित घोषित हुए हरिओमनगर निवासी सेंटर प्वाइंट के युवा व्यापारी के पिता, चाचा, चाची भी चपेट में आ गए है। इसके अलावा जिला जेल के पांच बंदी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से तीन दिन में ही रिहा हुए हैं। इसी तरह मोहनलाल गौतम हॉस्पिटल, घंटर चौक कानूनगोवान, न्यू गोपालपुरी का हार्डवेयर कारोबारी, फफाला का दवा कारोबारी व तहसील कोल का लेखपाल संक्रमित पाए गए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह के अनुसार संक्रमित मरीजों को भर्ती कराने व परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। 

सेंटर प्वाइंट के व्यापारी गए थे भाजपा नेता के घर
जलाली निवासी भाजपा नेता स्वर्ण जयंती नगर में रहते हैं। उनके आवास के नीचे उनका हॉल है। उनका कहना है कि करीब 15 रोज पहले सेंटर प्वाइंट के व्यापारी उनका हॉल देखने आए थे। सेंटर प्वाइंट के व्यापारी के संक्रमित होने की सूचना मिली तो उन्होंने प्राइवेट लैब में अपना, पत्नी एवं बेटे का टेस्ट कराया। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में हड़कंप
मोहनलाल महिला चिकित्सालय में एक 33 वर्षीय स्टॉफ नर्स कोरोना वायरस की चपेट में आया है। इससे चिकित्सालय में खलबली मच गई है। सूचना मिलने के बाद स्टॉफ नर्स के संपर्क के 17 लोगों को घर भेज दिया गया है। शुक्रवार को उनका सैंपलिंग कराया जाएगा। बचे हुए लोग चिकित्सालय का काम देख रहे हैं। 


दूसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव आए सभी पांचों बंदी
जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार यह पांचों बंदी पहले अस्थायी जेल में निरुद्ध थे। वहां इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी बीच एक बंदी अस्थायी जेल में आकर रिहा हो गया, जिसकी जांच रिपोर्ट 28 को पॉजिटिव आ गई। उसी दिन यह पांचों स्थायी जेल आ गए तो इनकी पुन: जांच कराई, जिसमें यह पॉजिटिव आए हैं। इनमें से तीन टप्पल के झगड़े में आए थे, जो दोपहर में रिहा हो गए, जबकि एक क्वार्सी व एक हरदुआगंज से है। इन्हें आइसोलेट कराया जा रहा है। यह स्थायी जेल की क्वारंटीन बैरक में सबसे अलग थे। जहां कुल 35 बंदी हैं। 

कोरोना मीटर
-554 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
-26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
-269 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
-263 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में

-आज मिले मरीज
1-6 वर्षीय लड़का जलाली कोल।
2-35 वर्षीय युवती जलाली कोल।
3-36 वर्षीय व्यक्ति जलाली कोल।
4-66 वर्षीय व्यक्ति गोपालपुरी।
5-45 वर्षीय व्यक्ति घंटरचौक।
6-33 वर्षीय व्यक्ति महिला अस्पताल।
7-36 वर्षीय युवती सुरेंद्र नगर मंदिर।
8-37 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र नगर मंदिर।
9-45 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र नगर मंदिर।
10-74 वर्षीय महिला सुरेंद्र नगर मंदिर।
11-78 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र नगर मंदिर।
12-58 वर्षीय व्यक्ति हरिओम नगर मैरिस रोड।
13-55 वर्षीय व्यक्ति हरिओम नगर मैरिस रोड। 
14-52 वर्षीय महिला हरिओम नगर मैरिस रोड।
15-26 वर्षीय युवक जिला जेल।(निवासी टप्पल क्षेत्र)
16-18 वर्षीय युवक जिला जेल।(निवासी टप्पल क्षेत्र)
17-19 वर्षीय युवक जिला जेल।(निवासी टप्पल क्षेत्र)
18-22 वर्षीय युवक जिला जेल। (निवासी हरदुआगंज क्षेत्र)
19-24 वर्षीय युवक जिला जेल। (निवासी क्वार्सी क्षेत्र)
20-48 वर्षीय व्यक्ति फफाला मार्केट।
21-54 वर्षीय पुरुष रमेश विहार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed