{"_id":"66030e548238fcd9b50937c7","slug":"rape-of-12-year-old-girl-who-went-to-collect-fodder-from-the-field-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत से चारा लेने गई 12 साल की बालिका संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत से चारा लेने गई 12 साल की बालिका संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
Tue, 26 Mar 2024 11:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:35 PM IST
सार
12 वर्षीय बालिका भैंस के लिए चारा काटने खेतों पर गई थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी ने बालिका को अपने पास बुलाया। रुपये का लालच देकर पास बिठा लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। कुछ देर बाद वह भूसा लाने खेतों पर पहुंची तो गेहूं के एक खेत में पड़ी उनकी बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 मार्च की सुबह एक 12 वर्षीय बालिका से गेहूं के खेत में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साधु आश्रम चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उनकी 12 वर्षीय बेटी 26 मार्च की सुबह करीब दस बजे भैंस के लिए चारा काटने खेतों पर गई थी। वहां पहले से मौजूद बंगाली खां ने उनकी बेटी को अपने पास बुलाया। रुपये का लालच देकर पास बिठा लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। कुछ देर बाद वह भूसा लाने खेतों पर पहुंची तो गेहूं के एक खेत में पड़ी उनकी बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इस पर वह बेटी को लेकर घर लौटीं और परिवार वालों को सारी जानकारी दी। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। गांव के अन्य लोग भी आक्रोशित हो गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। -अकमल खां, सीओ अतरौली।