फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   physical harassment after dragging an innocent child playing at the door into the house

Aligarh News: दरवाजे पर खेल रही मासूम को घर में खींचकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 12:45 AM IST
सार

बेटी स्कूल से लौटने के बाद दरवाजे के बाहर खेल रही थी। अपराह्न करीब सवा तीन बजे गांव का निवासी आबिद पुत्र मासूम उनकी बेटी को खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद उनकी बेटी रोते हुए घर लौटी। पूछने पर उसने सारी बात बताई। उसके कपड़ों में खून देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
physical harassment after dragging an innocent child playing at the door into the house
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : social media

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे दरवाजे पर खेल रही साढ़े चार साल की मासूम को गांव निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ लौटी बेटी की हालत परिजनों ने देखी तो उनके चेहरे फक्क पड़ गए। मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार उनकी बेटी स्कूल से लौटने के बाद दरवाजे के बाहर खेल रही थी। अपराह्न करीब सवा तीन बजे गांव का निवासी आबिद पुत्र मासूम उनकी बेटी को खींचकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद उनकी बेटी रोते हुए घर लौटी। पूछने पर उसने सारी बात बताई। उसके कपड़ों में खून देखकर उनके होश उड़ गए। उसने फोन कर अपने पति को जानकारी दी तो वह भी घर आए।
विज्ञापन


माता-पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। प्रशिक्षु आईपीएस श्रव्या गोयल के अनुसार मामले में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed