फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rani Padmavati fictional character: Prof. Habib

रानी पद्मावती काल्पनिक किरदार : प्रो. हबीब

Thu, 09 Nov 2017 01:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 09 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rani Padmavati fictional character: Prof. Habib
Irfan Habib - फोटो : Amar Ujala
रानी पद्मावती के जीवन पर बनी फिल्म से उठे विवाद को बेवजह बताते हुए जाने-माने इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि रानी पद्मावती पूरी तरह काल्पनिक किरदार है। ऐतिहासिक तथ्यों में कहीं भी रानी पद्मावती का जिक्र नहीं मिलता है। अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर फतेह जरूर हासिल की थी लेकिन उस वक्त भी पद्मावती या ऐसे किसी किरदार का जिक्र इतिहास में नहीं मिलता है। 
विज्ञापन


प्रो. हबीब बताते हैं कि खिलजी के चित्तौड़ पर विजय हासिल करने के 250 वर्षों बाद मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती के किरदार का जिक्र मिलता है। इसमें सिंहलद्वीप (श्रीलंका) की राजकुमारी का विवाह मेवाड़ के राजा रतन सिंह के साथ होता है। पद्मावत एक महाकाव्य है और साहित्य का हिस्सा है।
विज्ञापन


मेवाड़ दरबार का सरकारी इतिहास लिखने वाले श्यामलदास ने जरूर इस कहानी को बदलकर बताया है। प्रो. हबीब कहते हैं कि अगर कालखंड के पहलुओं पर भी गौर करने पर जो विवरण मिलते हैं, वह खिलजी की चित्तौड़ विजय के मिलते हैं। लेकिन वहां उस समय रतन सिंह और पद्मावती थे कि नहीं, इस बात का कोई पुष्ट प्रमाण नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्मों में इतिहास से छेड़खानी करने के सवाल पर प्रो. हबीब ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो जनता में मनोरंजन और रोमांच कैसे पैदा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed