फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramveer Upadhyaya suspension may be withdrawn from BSP

यूपीः बसपा से रामवीर उपाध्याय का निलंबन हो सकता है वापस, सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर

Fri, 12 Jul 2019 11:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ramveer Upadhyaya suspension may be withdrawn from BSP
रामवीर उपाध्याय (लाल घेरे के अंदर) - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय को लेकर सियासी हलकों में पूरे दिन यह चर्चा जोरों पर रही कि बसपा उनका निलंबन वापस ले सकती है। हालांकि बसपा के स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा खुद उपाध्याय ने इससे अनभिज्ञता जताई। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को बसपा ने निलंबित कर दिया था। पार्टी ने उन पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में अनुशासनहीनता की है और पार्टी के निर्देशों के खिलाफ भाजपा का समर्थन किया है। बसपा से निलंबन के बाद उपाध्याय के समर्थन में काफी लोगों ने बसपा से इस्तीफा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने खुद पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की थी और यह कहा था कि वह जल्द ही अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। 
विज्ञापन


उपाध्याय ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ मोर्चा भी नहीं खोला था। इस समय उपाध्याय और उनका खेमा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 29 जुलाई को होने वाले चुनाव में लगा है। वहीं पूरे दिन सियासी गलियारों में यह चर्चा रही कि बसपा आलाकमान पार्टी की मजबूती के लिए उपाध्याय का निलंबन वापस ले सकती है। इस सिलसिले में जब उपाध्याय से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं बसपा के मंडल जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप का कहना है कि उन पर भी इस आशय का कोई आदेश नहीं है। जो भी फैसला होगा, वह बहन जी ही लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed