फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramnath Kovind came to Aligarh by bus in 2012

2012 में बस से अलीगढ़ आए थे रामनाथ कोविंद

Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramnath Kovind came to Aligarh by bus in 2012
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (तत्कालीन राज्यसभा सांसद) 2012 में बस से अलीगढ़ आए थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष वार्ष्णेय के पक्ष में प्रचार किया। भाजपा कार्यकर्ता संजय टाइल्स के स्कूटर पर बैठक पला साहिबाबाद एवं जयगंज लड़िया की गलियों को भी देखा था।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव में शहर विधान सभा सीट से आशुतोष वार्ष्णेय भाजपा के प्रत्याशी थे। भाजपा नेता संजय टाइल्स ने बताया कि रामनाथ कोविंद सादा जीवन उच्च विचार में यकीन रखते हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में आशुतोष वार्ष्णेय के पक्ष में प्रचार करने अलीगढ़ आए थे। दिल्ली से चलने के पहले फोन पर उनसे बातचीत की और बताया कि वह बस से आ रहे हैं। बस स्टैंड पहुंचने के बाद फोन कर देंगे। संजय टाइल्स कहते हैं कि जब वह बस स्टैंड पहुंचे तो फोन किया। मैं स्कूटर लेकर उन्हें लेने गया। वह बस स्टैंड पर मेरा इंतजार कर रहे थे। उनके पास एक छोटी अटैची थी।
विज्ञापन

बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया। उनके सादगी के सभी लोग कायल हो गए। बाद में उन्होंने पीतल की ढलाई करने वाले लोगों की बस्ती में जाने की इच्छा व्यक्त किया। मेरे साथ वह स्कूटर पर बैठकर पला साहिबाबाद एवं जयगंज लड़िया गए। वह स्कूटर पर बैठकर मोहल्लों की स्थिति को देखा और वापस आ गए। संजय टाइल्स ने बताया कि करीब तीन बजे बस से वह आगरा चले गए। उनकी सादगी एवं अपनत्व से परिपूर्ण व्यवहार को लोग आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed