फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramesh Kumar became the President of Tehsil Revenue Bar Association

अलीगढ़ः रमेश कुमार बने तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 19 Dec 2021 12:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Kumar became the President of Tehsil Revenue Bar Association
जीत पर खुशी मनाते तहसील बार एसोसिएशन के पदािधकारी । - फोटो : Rupesh
तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए वार्षिक चुनाव में रमेश कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय शर्मा को 16 वोटों से हराया। महासचिव पद पर अभय सिंह लगातार दूसरी बार चुने गए।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह पहले मतदान हुआ। इसके बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें अध्यक्ष पद कुंवर रमेश कुमार सिंह ने परचम लहराया। उन्हें 116 वोट मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनय कुमार शर्मा को 100 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश ने 110 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार को 103 वोट मिले। महासचिव पद पर अभय कुमार सिंह को 131 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी साहब सिंह को 86 वोट मिले। 
विज्ञापन




बताते चलें कि महासचिव पद पर चुने गए अभय कुमार सिंह को दोबारा से इसी पद पर चुना गया है। संयुक्त सचिव पद पर राजकुमार भारद्वाज ने 86 वोट पाकर जीत दर्ज की। इनके निकटतम प्रत्याशी बशीर खां को 67 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन सिंह को 103 वोट मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार चौहान को 62 वोट मिले। सभी विजेताओं का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed