फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramdaan

रमजान का चांद देखने के लिए बेकरारी

Mon, 12 Apr 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ramdaan
उपरकोट बाजार में रमजान की तैयारियों को लेकर सूतफेनी खरीदतीं महिला। - फोटो : CITY OFFICE
रमजान का चांद देखने के लिए हर मुस्लिम बेकरार है। सोमवार या मंगलवार को चांद दिख सकता है। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इफ्तार व सहरी के लिए बाजारों में लोगों ने खरीदारी की। लेकिन महंगाई की मार से परेशान दिखे।
विज्ञापन

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह त्योहार मुस्लिमों के लिए बेहद खास है, क्योंकि हर मुस्लिम पर रोजा रखना फर्ज होता है। सुबह होने से पहले निर्धारित समय पर सहरी खाकर रोजे की शुरुआत होती है, जो शाम को इफ्तार करने के साथ मुकम्मल होता है। ऊपरकोट, रेलवे रोड, मेडिकल रोड, जीवनगढ़, जाकिर नगर, सर सैयद नगर, भुजपुरा, जमालपुर सहित अन्य मोहल्लों में लोगों ने सिवईं, चिप्स, चना, खजूर, मटर, बेसन, सूजी, मैदा आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

- इस साल महंगाई की मार पड़ेगी। चने की दाल की कीमत पहले 60 रुपये में थी। अब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। - यूनुस मलिक, दुकानदार
- उम्मीद थी कि कोरोना काल में महंगाई कम होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तेल, दाल, बेसन की कीमतें ज्यादा हैं। - डॉ. अनीस अहमद, ग्राहक
- पिछली बार सरसों तेल 80 रुपये किलो था, लेकिन इस बार 160 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। महंगाई बढ़ी है। - शमसुद्दीन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed