फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ram temple land issue

श्रीराम मंदिर जमीन मामले को विपक्ष दे रहा तूल : नायक

Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ram temple land issue
वार्ता करते उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक - फोटो : CITY OFFICE
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के वास्ते जमीन खरीदने के मामले में जमीन अधिक दामों में खरीदे जाने का सवाल भाजपा नेताओं का पीछा नहीं छोड़ रहा है। मामले में सफाई देते हुए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक ने कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि सर्किल रेट से पर ही खरीदी गई है। आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को जब कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, तो वह अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। नायक रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

नायक ने कहा कि अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना योजना के तहत सहायता राशि दी गई है। शराब माफिया पर शिकंजा कसते हुए एनएसए और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा रही है। माफिया की चल अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जारी हैृ जो भी दोषी होगा, कानून उसे सजा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2018 से एससी/ एसटी आयोग के सदस्य हैं। प्रदेश सरकार ने उनको तीसरी बार मौका दिया है, जिसके लिए वह सीएम योगी के अभारी हैं। आयोग बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों को न्याय दिला रहा है। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश में योगी सरकार ने कोविड-19 महामारी को काबू में किया जा सका है। प्रदेश में संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वैक्सीनेशन भी तेजी के साथ किया जा रहा है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए किसी भी भ्रम में न आएं। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर एवं एमएलसी ठाकुर मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed