फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rakshabandhan in Aligarh jail

जेल में रक्षाबंधन : अब नहीं करुंगा अपराध, बहनों को दिलाया विश्वास, एक-दूसरे को देख छलक आईं आखें

Fri, 01 Sep 2023 03:53 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 03:53 AM IST
सार

कोई घर का हालचाल पूछ रहा था तो कोई बहन के कंधे पर सिर पर रखकर रो रहा था। जेल की चारदीवारी में बंद कैदी अर्से बाद अपनी बहनों से मिल रहे थे। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को देखकर जेल का स्टाफ भी भावुक हो उठा। विदाई का वक्त आया तो बहनें रोते हुए कारागार से बाहर निकलीं।

विज्ञापन
Rakshabandhan in Aligarh jail
जेल में भाई को देख आंखों से आंसू रोक न सकी बहन - फोटो : जेेल प्रशासन

विस्तार

रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ जेल के बाहर का नजारा जुदा था। सुबह से जेल के बाहर बहनें कतार में खड़ी नजर आईं। जैसे ही उनकी बारी आई तो चेहरे पर चमक छा गई। जेल के अंदर भाई को देखकर उनकी आंखें भर आईं। भाई भी डबडबाई आंखों से बहनों को निहार रहे थे। बहनें अपने भाइयों के गले लगकर खूब रोईं। एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद बहनों ने राखी बांधी और उपहार के बदले भाइयों से अपराध से तौबा करने का वादा लिया। भाइयों ने भी उन्हें दोबारा ऐसा न करने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


बहनों की कतार
 
रक्षाबंधन पर दो दिन मुहूर्त होने पर बुधवार को 187 बहनें जेल में बंद अपने भाइयों के राखी बांधने पहुंची थीं। बृहस्पतिवार को अधिकांश बहनें सुबह से जेल के बाहर पहुंच गई थीं। जेल के मुख्य द्वार के पास मुलाकातियों की कतारें लगी हुई थीं। यहां हेल्प डेस्क बनाई गई थी और भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। सभी अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गए। यह सिलसिला शाम करीब पांच बजे तक चला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव, जेलर केपी सिंह अपने स्टाफ के साथ व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


2020 बहन और 23 भाइयों ने जेल में राखी बंधवाई
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2020 बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, जबकि 23 भाइयों ने भी जेल में बंद बहनों से राखी बंधवाई। जेल के अंदर खुले में भाई-बहनों की मुलाकात हुई। बाहर की मिठाइयां प्रतिबंधित थीं। इसलिए जेल के अंदर इसकी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं के साथ बच्चे भी थे, जिन्हें साथ जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रक्षाबंधन

भाई-बहन का प्यार देख स्टाफ भी हुआ भावुक 
कोई घर का हालचाल पूछ रहा था तो कोई बहन के कंधे पर सिर पर रखकर रो रहा था। जेल की चारदीवारी में बंद कैदी अर्से बाद अपनी बहनों से मिल रहे थे। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को देखकर जेल का स्टाफ भी भावुक हो उठा। विदाई का वक्त आया तो बहनें रोते हुए कारागार से बाहर निकलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed