फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rakshabandhan Celebrated cheerfulness

रक्षाबंधन: बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

Mon, 03 Aug 2020 09:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan Celebrated cheerfulness
भाई उपकार,प्रणव और शौर्य को राखी बांधती कृतिका कुंतल। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी के बीच रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोर बांधी। भाइयों ने भी उनकी हिफाजत का वादा करते हुए कई सारे उपहार दिए। राखी बांधने का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। इस दौरान अधिकांश लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया।
विज्ञापन

भद्रा काल के चलते 09.28 के बाद ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। जिले में अन्य जिलों से राखी बांधने के लिए बहनें आईं तो यहां से भी कुछ बहनें अपने मायके गईं। भाइयों ने अपनी बहनों को खुश के लिए कई आकर्षक उपहार भी दिए। पैकिंग वाले गिफ्ट भी प्रचलन में रहे। शहर में बाजार खुले, लेकिन लोग कम निकले। सुबह अधिक भीड़ के चलते हलवाई खाना, सब्जी मंडी क्षेत्र में जाम भी लगा। घेवर की दुकानें दिनभर खुली रहीं। जिन पर बिक्री चलती रही। कुछ दुकानें ऐसी भी थीं, जहां घेवर की समाप्ति हो गई। लोग अधिकतर अपने निजी वाहनों से घूमे, ऐसे में ई-रिक्शा और टैंपो में काफी कम सवारियां बैठीं। हालांकि, कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी टूटा।
विज्ञापन

सुबह-शाम रही भीड़ तो दोपहर में सन्नाटा
अलीगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर सुबह और शाम को लोग घरों से निकले। सुबह जहां खरीददारी के चलते अधिक भीड़ रही। वहीं शाम को लोग घूमने निकले। कुछ लोग शाम को शहर में खरीदारी भी करते रहे। कई लोगों ने चाट, केक, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। लेकिन दोपहर को गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहे। सीमित संख्या में ही लोग बाजारों में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक दूसरे को दी बधाई
जो लोग अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों से नहीं मिल सके। उन लोगों ने सोमवार सुबह से रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के संदेश प्रसारित किए। सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश प्रसारण का दौर चलता रहा। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर भाई-बहनों ने रक्षाबंधन की तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed