AMU: होली खेलने पर छात्रों की पिटाई मामले में कूंदे राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह, सीएम योगी से की यह मांग
एएमयू में होली खेलने पर छात्रों को पीटने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री, डीजीपी, डीएम-एसएसपी आदि को एक्स पर टैग कर कहा है कि आरोपियों को निष्कासित कराया जाए।
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने एएमयू में छात्रों को होली खेलने के विवाद में पीटने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री, डीजीपी, डीएम-एसएसपी आदि को टैग कर कहा है कि आरोपियों को निष्कासित कराया जाए।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को होली मनाने से रोकना, उनके साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है और ऐसी हरकतें सहन करने के योग्य नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासनविश्वविद्यालय की गरिमा को बिगाड़ने वाले तत्वों का अविलंब निष्कासन करना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही यदि विश्वविद्यालय… pic.twitter.com/mvBPQNtobA— हरनाथ सिंह यादव (मोदी का परिवार) (@harnathsinghmp) March 24, 2024
राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को होली मनाने से रोकना, उनके साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है और ऐसी हरकतें सहन करने के योग्य नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासनविश्वविद्यालय की गरिमा को बिगाड़ने वाले तत्वों का अविलंब निष्कासन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साथ ही यदि विश्वविद्यालय प्रशासन कठोर कार्यवाही करने में असमर्थ रहता है तो जिला प्रशासन ऐसी कार्यवाही करे कि भविष्य में कोई शक्ति ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें। ध्यान रखें विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह त्वरित कार्यवाही अपरिहार्य है।