{"_id":"10011d19611b29c4a170f6e98728d287","slug":"raju-s-brother-arrived-at-the-meeting-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू भैया के बैठक में पहुंचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू भैया के बैठक में पहुंचने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव टिकट को लेकर भाजपा में घमासान की स्थिति है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर चर्चा के लिए गुरुवार देर रात बुलाई गई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने ही एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया का विरोध शुरू हो गया। काफी हंगामे के बाद राजू भैया बैठक में शामिल हुए। यह मामला अलीगढ़, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया लेकिन इस मामले में स्थानीय स्तर पर बोलने को कोई तैयार नहीं है।
गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में गुरुवार को पंचायत चुनाव से संबंधित पैनल तैयार करने को लेकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ प्रभारी हरिद्वार दूबे की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर चर्चा होनी थी। इसमें सांसद सतीश गौतम, रघुराज सिंह, सुनील पांडे, मीना कुमारी, रवेंद्र पाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह आदि मौजूद थे। इसी दौरान एटा के सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राजवीर सिंह राजू भैया पहुंचे। चर्चा है कि कुछ लोगों ने इनका विरोध कर दिया और कहा कि राजू भैया जब बोर्ड के सदस्य नहीं हैं तो बैठक में कैसे शामिल होंगे। चर्चा पर भरोसा करें तो इसको लेकर वहां जमकर तनातनी हुई। नए और पुराने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में जमकर कहासुनी हुई।
बताया जाता है कि बाद में बाहर से किसी का फोन आने के बाद राजू भैया को प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक में बुलाया। फोन कहां से आया और किसने किया यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कोशिश के बावजूद राजू भैया से बात नहीं हो सकी। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दूबे भी अंदरूनी हालात देखकर नाराज हैं। उनका कहना है कि अंदर कुछ नहीं हुआ। बाहर कुछ हुआ होगा तो पता नहीं। उन्होंने कहा कि उनके पास बाहर से फोन आया था कि राजू भैया को बैठक में बुलाया गया है कि नहीं..? उसके बाद मैंने उन्हें फोन कर बुलाया। वे मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि राजू भैया का विरोध करने वाले को उनका कद समझना चाहिए। वह एटा के सांसद के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। वह जबरदस्ती नहीं आए या बैठे थे। जो जबरन आने की बात कह रहे हैं वह पार्टी विरोधी हैं। जब राजू भैया की पुरानी राजनीतिक पार्टी भाजपा में मिल चुकी है तो तमाशा करने की क्या जरूरत है। हम सब एक है।