फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajasthan crowned champions in bowl out

Aligarh News: बॉल-आउट में राजस्थान बना चैंपियन

Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan crowned champions in bowl out
जीत के बाद जश्न मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत :आयोजक
स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की प्रथम अंडर-14 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को फाइनल में राजस्थान और यूपी पूर्वी के बीच मुकाबला होना था। लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। इसके बाद बॉल-आउट से फैसला हुआ, जिसमें राजस्थान की टीम चैंपियन बन गई है।
विज्ञापन


खैर बाईपास रोड स्थित ऑल इन वन क्रिकेट मैदान पर आयोजित चैंपियनशिप में नियमों के अनुसार स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तकनीकी समिति के प्रमुख जितेंद्र कौशिक ने बॉल-आउट के माध्यम से परिणाम निर्धारित करने का निर्णय लिया। बॉल-आउट में राजस्थान ने दो विकेट हिट किए, जबकि यूपी पूर्वी की टीम एक भी विकेट हिट नहीं कर सकी।
विज्ञापन


जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मज़हर उल कमर ने राजस्थान टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, ट्रॉफी व स्मृति चिह्न प्रदान किए। यूपी पूर्वी टीम को रजत पदक मिला। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पूर्वी के श्रेयस उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, यूपी पूर्वी के दीपक को गेंदबाज, राजस्थान के विश्वास यादव को क्षेत्ररक्षक, राजस्थान के शिवम उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी प्रदान की गई। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित ने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद देश के विभिन्न राज्यों की अंडर-14 क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed