फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Vishwa Vidyalaya will operate in its own building from March next year

अलीगढ़ : अगले साल मार्च से अपने भवन में संचालित होगा राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय

Sat, 07 May 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Vishwa Vidyalaya will operate in its own building from March next year
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय अगले साल मार्च से अपने भवन में शुरू होगा। इसके लिए भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। शिक्षक तथा अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्टाफ की समय से नियुक्ति हो, इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने कुलपति और कुल सचिव के साथ शुक्रवार को समीक्षा की। वह अपने साथ प्रस्ताव की एक प्रति भी ले गईं, जिसके आधार पर वह समय से नियुक्ति के लिए प्रयास कर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश के विश्व विद्यालयों में शिक्षा सत्र प्रभावित हुआ है, इस साल से शिक्षा सत्र को नियमित करने के पूरे प्रयास होंगे।
विज्ञापन

विवि के कुलपति के साथ समीक्षा से पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भवन निर्माण को देखा। वहां पर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इस भवन को फरवरी 2023 तक बनाया जा सके। विवि भवन का निर्माण 100 एकड़ भूमि में हो रहा है। जिसके प्रथम चरण में 101.41 करोड़ रुपये की धनराशि से विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 25 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। जिसमें से 18.57 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अनिल कुमार ने बताया कि पहले फेज में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय, फैसिलिटी सेंटर, छात्रावास, का निर्माण होगा। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कंक्रीट क्यूब का सैंपल लिया जा रहा है। जिसके कि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। इस दौरान शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, कुलपति चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed