फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University Registrar changed

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: रजिस्ट्रार का तबादला, नए परीक्षा नियंत्रक-उपकुलसचिव की नई तैनाती

Sat, 29 Jun 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संबद्ध परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के रजिस्ट्रार महेश कुमार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University Registrar changed
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पांच राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक के तबादले किए गए हैं। अलीगढ़ की राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को लखनऊ भेजा गया है, जबकि यहां अजय कृष्ण यादव को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। आगरा से एक डिप्टी रजिस्ट्रार अलीगढ़ भेजे गए हैं।

विज्ञापन

तबादला लिस्ट
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संबद्ध परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के रजिस्ट्रार महेश कुमार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ का रजिस्ट्रार बनाया गया है। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के डिप्टी रजिस्ट्रार पवन कुमार को इसी पद पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में तैनात किया गया है। अब यहां दो डिप्टी रजिस्ट्रार रहेंगे, जिससे डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पूरे भर लिए गए हैं।
विज्ञापन

तबादला लिस्ट
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के पहले रजिस्ट्रार महेश कुमार ने विवि की स्थापना से लेकर अब तक पूरी मुस्तैदी से अपना कार्यभार संभाल रखा था। विवि में प्रवेश, परीक्षा, रिजल्ट सभी समय से संचालित हो रहे थे। बिना किसी शिकायत के अचानक महेश कुमार का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव 2 जुलाई को चार्ज ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed