फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University pradhan sahayak Ajay Pal Singh Yadav suspended

Raja Mahendra Pratap Singh University: विवि के प्रधान सहायक अजय पाल सिंह यादव निलंबित, लगे गंभीर आरोप

Thu, 15 May 2025 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 02:55 PM IST
सार

प्रधान सहायक अजय पाल सिंह यादव के मामले की जांच आगरा में आंवलाखेड़ा प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा को सोंपी गई है। उनसे एक महीने के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University pradhan sahayak Ajay Pal Singh Yadav suspended
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के साथ विवि के प्रधान सहायक पर भी गाज गिरी है। प्रधान सहायक अजय पाल सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर गंभीर प्रकृति के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


विवि में प्रधान सहायक अजय पाल सिंह यादव की मूल तैनाती अलीगढ़ के अतरौली स्थित वीरांगना अवन्तीबाई राजकीय महाविद्यालय में हैं। उन्हें विवि में प्रधान सहायक के पद पर भेजा गया था। वीरांगना अवन्तीबाई राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अफरोज आलम ने ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार इनके खिलाफ जांच आख्या में अत्यंत  गंभीर प्रकृति के आरोप लगाए गए हैं। इन्हें तत्कार प्रभाव से निलंबित कर दिया  गया है। इन्हें राजकीय महाविद्यालय गोंडा, इगलास से सम्बद्ध किया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Raja Mahendra Pratap Singh University: परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव हटाए, 11 महीने तक रहे पद पर
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रधान सहायक अजय पाल सिंह यादव के मामले की जांच आगरा में आंवलाखेड़ा प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा को सोंपी गई है। उनसे एक महीने के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। कहीं विवि के परीक्षा नियंत्रक और प्रधान सहायक पर एक साथ कार्रवाई किसी अन्य ओर तो इशारा नहीं कर रही है।

कंट्रोलर-महाविद्यालय संचालक के बीच प्रधान सहायक करते थे मध्यस्थ की भूमिका 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अफरोज आलम ने बताया कि परीक्षा निर्धारण में अनियमितता बरती गई है। पैसे लेकर उस महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है, जहां सुविधाएं नहीं हैं, जबकि सुविधायुक्त महाविद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसकी शिकायत शासन में की गई थी। शासन के आदेश के बाद मामले की जांच मंडलायुक्त ने की। प्राचार्य ने कहा कि केंद्र बनवाने में कंट्रोलर और महाविद्यालय संचालक के बीच प्रधान सहायक अजयपाल सिंह यादव एक मध्यस्थ की भूमिका अदा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed