{"_id":"63c17f3036abd1689b0c7f6d","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-got-a-place-in-the-exhibition-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि को मिले नुमाइश में जगह, एबीवीपी ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि को मिले नुमाइश में जगह, एबीवीपी ने उठाई आवाज
Fri, 13 Jan 2023 09:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:26 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नुमाइश में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को स्थान दिलाने को लेकर ज्ञापन दिया। अलीगढ़ महोत्सव में विश्वविद्यालय को तरजीह देने की मांग की।
विज्ञापन
एडीएम सिटी को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नुमाइश में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के बराबर सुविधाएं देने की मांग को लेकर एडीएम सिटी मीनू राणा को ज्ञापन सौंपा। महानगर मंत्री अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से एक सशक्त छात्र शक्ति का निर्माण करने को प्रयासरत रहत है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग रखी कि अलीगढ़ महोत्सव में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिविर लगता है। विश्वविद्यालय का एक कार्यक्रम कोहिनूर मंच पर होता है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए विशेष आरक्षित स्थान बैठने के लिए दिया जाता है। इसी तर्ज पर अलीगढ़ महोत्सव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को तरजीह देने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर संगठन मंत्री चंद्रजीत, महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, प्रदेश संयोजक खेल कार्य करन आर्य, खुशी सिंह, राजगुरु , नीतीश, रवि लोधी, अभय मिश्रा, कुलदीप जादौन, प्रशांत, गौरव यादव, गौरव शर्मा, गोल्डी जादौन, सक्षम देव, अरुण सिंह, तेजस सिंह, सचिन, दिवाकर , मनोज, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन