{"_id":"67779a3f36cde083a404c8cb","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-exams-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: आज जारी होंगे परीक्षा केंद्र, परीक्षाएं 7 जनवरी से, यहां देखें स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: आज जारी होंगे परीक्षा केंद्र, परीक्षाएं 7 जनवरी से, यहां देखें स्कीम
Fri, 03 Jan 2025 01:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:35 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की बीए की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होंगी। बीसीए की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी, बी.कॉम, बीबीए की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण आज होगा। 2 जनवरी को इसके लिए 25 आपत्तियां आईं हैं।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि आपत्तियों में परीक्षा केंद्र की दूरी ज्यादा होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही एक-दूसरे महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र आ जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। 3 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षाएं 7 जनवरी से
बीए की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होंगी। बीसीए की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी, बी.कॉम, बीबीए की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी। डीएलआईएस की परीक्षाएं 16 जनवरी से होंगी। एमए व एमकॉम की परीक्षाएं 8 जनवरी से होंगी। एमएससी की परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। बीएएलएलबी व एलएलबी की परीक्षाएं 12 जनवरी से होंगी। एमएड की परीक्षाएं पांच फरवरी से हाेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा कार्यक्रम देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर स्नातक (प्रथम, तृतीय, पंचम) और परास्नातक (प्रथम, तृतीय) सेमेस्टर की परीक्षा तीन पाली में होगी। सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक पहली पाली होगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दूसरी पाली होगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तीसरी पाली होगी।