फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University Exam Date

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: विषम सेमेस्टर परीक्षा 5 दिसंबर से, प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18 नवंबर से

Mon, 17 Nov 2025 03:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 03:09 AM IST
सार

आरएमपीयू के शैक्षिक सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18 नवंबर से हो रही हैं, जो 30 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University Exam Date
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध हाथरस, कासगंज, अलीगढ़ और एटा के महाविद्यालयों में परीक्षाएं 5 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा में स्नातक और परास्नातक के 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर (प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षाएं 5 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी लिखित में होगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। जल्द ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर से परीक्षा शुरू होगी। मंडल के महाविद्यालयों के 2.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से
आरएमपीयू के शैक्षिक सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18 नवंबर से हो रही हैं, जो 30 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में वाह्य प्रयोगात्मक परीक्षकों की सूची विश्वविद्यालय के अध्ययन परिषद के संयोजकों ने तैयार की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed