फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University Deputy Registrar Kailash Bind transferred

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: डिप्टी रजिस्ट्रार कैलाश बिंद का तबादला, पवन कुमार ने लिया चार्ज

Tue, 08 Jul 2025 04:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 04:07 AM IST
सार

कैलाश बिंद ने  राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 8 जनवरी 2022 को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाली। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में ही कैलाश बिंद का प्रमोशन हुआ और वह डिप्टी रजिस्ट्रार बना दिए गए।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University Deputy Registrar Kailash Bind transferred
डिप्टी रजिस्ट्रार कैलाश बिंद - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के डिप्टी रजिस्ट्रार का तबादला आगरा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में कर दिया गया है। उन्होंने वहां पदभार भी संभाल लिया है। उनकी जगह पवन कुमार ने चार्ज ले लिया।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विवि सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 21 पदों पर चयन किया। इसमें कैलाश बिंद शामिल रहे। उन्हें आगरा की डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार बनाया गया। जब अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी स्थापित हुई, तब कैलाश बिंद को आगरा से अलीगढ़ भेजा गया। 
विज्ञापन


कैलाश बिंद ने यहां भी आठ जनवरी 2022 को असिस्टेंट रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाली। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में ही कैलाश बिंद का प्रमोशन हुआ और वह डिप्टी रजिस्ट्रार बना दिए गए। जून 2025 में कैलाश बिंद का तबादला डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में कर दिया गया। एक जुलाई को उन्होंने कार्यभार  संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed