{"_id":"5fd7b86e8ebc3e3c4f42e6f8","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-aligarh-news-ali251134284","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा थाने के सामने वाली सड़क पर मूसेपुर गांव में स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत जल्द हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग से संशोधित डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मांगी है। लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विवि को धन आवंटन दो किस्तों में होगा। पहली किस्त में 255 करोड़ रुपये इस वित्तीय वर्ष 2020-21 में जारी हो जाएंगे। बाकी 195 करोड़ रुपये दूसरी किस्त में मिलेंगे।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन जयगोपाल पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट की पहली विस्तृत डीपीआर नवंबर के पहले सप्ताह में भेजी जा चुकी थी। जिस पर सरकार ने कहा है कि एक साथ धन आवंटन करना जरूरी है। पहले विवि का जरूरी निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। विस्तार का क्रम आगे जारी रहेगा। अब संशोधित डीपीआर मांगी गई तो उसको भी अलीगढ़ से भेजा जा चुका है। ये डीपीआर बीती 11 दिसंबर को भेजी गई है। जिसमें पहले चरण में होने वाले निर्माण कार्य का पूरा ब्यौरा है। पहले चरण में यहां पर परिसर, कुलपति, रजिस्ट्रार सहित अधिकारियों और स्टाफ का आवास बनेगा। प्रशासनिक ब्लाक बनेगा। जिससे यहां से विवि का प्राथमिक कामकाज शुरू हो जाएगा। बाकी विभाग आदि भी बनेंगे। अलीगढ़ के संभावित आगमन पर सीएम यहां शिलान्यास कर सकते हैं।
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा थाने के सामने वाली सड़क पर मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ (492 बीघा) जमीन विश्वविद्यालय के नाम पर हस्तांतरित कर दी गई है। प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को 27 जुलाई 2020 को कब्जा भी दे दिया है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। लखनऊ से जारी सीएम के निर्देशों में कहा गया है कि ये सभी परियोजनाएं जन महत्व की हैं। इसलिए इनमें कतई विलंब नहीं होना चाहिए। सरकारी धन का सदुपयोग हो। गौर हो कि इगलास विधानसभा के उपचुनाव में आए सीएम योगी ने इसकी स्थापना का एलान किया था, अब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह इसे अमलीजामा पहना कर अपना वादा पूरा करना चाहते हैं। जिससे जनता और छात्रों से किया वादा निभाया जा सके।