{"_id":"6102fda38ebc3e36084d7928","slug":"raised-the-issue-of-illegality-sarsaul-fruit-market-city-office-news-ali2693801175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारसौल फल मंडी के अवैध होने का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारसौल फल मंडी के अवैध होने का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
नगर क्षेत्र सारसौल में संचालित अवैध फल मंडी का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। धनीपुर मंडी के आढ़तियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आढ़ती योगेश वार्ष्णेय ने शासन का आदेश जारी होने के बाद भी कार्रवाई न होने को लेकर जिला प्रशासन, एडीए और नगर निगम में आरटीआई दाखिल कर जवाब मांगा है।
आढ़ती योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि जिला प्रशासन ने सारसौल फल सब्जी मंडी को प्रशासन ने शिफ्ट करने का मसौदा तैयार कर लिया है। यह मंडी धनीपुर नवीन फल सब्जी मंडी में बसाई जाएगी। प्रशासन ने वहां नई दुकानें बनाकर तैयार कर ली हैं। इन दुकानों नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है। इसके बाद भी सारसौल फल मंडी, जो अवैध है, उसे खाली नहीं कराया जा रहा है। जबकि नगर निगम और प्राधिकरण सीमा के अंदर कोई भी थोक फल कारोबार मंडी के बाहर नहीं होगा। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश भी जारी हुआ है।
सारसौल फल मंडी वहां के कारोबारियों ने निजी तौर पर बसा रखी हैं। उसका मंडी समिति से कोई लेना देना नहीं है। पिछले दिनों शासन ने चेतावनी दी थी कि वहां के कारोबारी धनीपुर नवीन फल मंडी के अंदर नहीं आते हैं तो उन्हें नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बाहर जाना होगा। इस मामले में नवागत डीएम से नरेश ठाकुर, प्रताप सिंह, रमेश उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, अख्तर पहलवान आदि ने मुलाकात की। नवागत डीएम ने मामले में कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया है।