फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   raise slogan for god Prashuram

शहर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे

Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
raise slogan for god Prashuram
रामलीला मैदान में भगवान परशुराम शोभायात्रा के दौरान प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते विधायक अनिल पार? - फोटो : CITY OFFICE
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से रविवार को रामलीला मैदान से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। आचार्य पंडित आदित्य नारायण अवस्थी ने विधि विधान से हवन कराया। यजमान के रूप में हितेंद्र उपाध्याय बंटी, पं. अनुराग गौतम, अन्नू आजाद, डॉ. दिनेश शर्मा ने आहुतियां दीं। सांसद सतीश गौतम, हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व कोल विधायक अनिल पाराशर ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के दौरान शहर के बाजारों में जय परशुराम, परशुराम भगवान के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने आगंतुकों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। दनादन बगीची की काली और पहलवानों के हैरतअंगेज करतब देखकर दर्शक अचंभित हो गए। लोगों ने प्रतिष्ठानों व अपने घरों से निकलकर मुख्य डोले पर सावर भगवान परशुराम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंड बाजों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। अचलताल पर सबसे पहले राजा राम मित्र ने स्वागत किया। इसके बाद पूरे बाजार में स्वागत चलता रहा। यात्रा मदार गेट, मानिक चौक, कंपनी बाग, मामू भांजा, रेलवे रोड, बस स्डैंड होते हुए वापस रामलीला ग्राउंड पहुंची। जहां आरती उतारने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। ठंडा पानी पिलाकर फल, मिष्ठान, आइसक्रीम खिलाकर विप्र समाज को आगे रवाना किया गया। वहीं रेलवे रोड स्थित कस्टम जॉन शोरूम पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया स्वागत
राम अवतार शर्मा, बृजेश शर्मा, सुबोध स्वीटी, दीपक मित्तल, मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, कपिल शर्मा, राकेश शर्मा, गौरव सिंघल, गुरमीत सिंह, निखिल माहेश्वरी सहित अन्य धर्मों के लोगों ने भी स्वागत किया।
परशुराम शोभायात्रा है एकता का प्रतीक
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि विप्र समाज ने लोगों के मार्ग दर्शन का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि परशुराम शोभायात्रा एकता का प्रतीक है। पंडित अनुराग गौतम ने कहा कि परशुराम जैसा योद्धा का इतिहास गवाह है।
यह रहे मौजूद
सुमित शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, राम अवतार शर्मा, कमलेश द्विवेदी, संजय शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राजा भैया, सुशील उपाध्याय, एनडी कौशल, रामअवतार शर्मा, राजीव एसजेडी, शिवनारायण शर्मा, विनय कांत अग्निहोत्री, विराट पचौरी, नंदराम पाठक, केसी शर्मा, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अजय शर्मा, नारायण सारस्वत, ईशांत शर्मा, रत्नाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में शामिल हुआ शाहपाड़ा के काली का डोला
युवा ब्राह्मण नेता सुमित शर्मा शिब्बो के शाहपाड़ा स्थित निवास से रविवार को मां काली का विशाल डोला निकाला गया। डोले में भगवान परशुराम, हनुमान, मां काली की सुंदर झांकियां शामिल थीं। बैंडों की धुन पर डोला रामलीला ग्राउंड पहुंचआ और परशुराम शोभायात्रा में शामिल हुआ। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र प्रदेश अध्यक्ष पं. मनीष गौतम, अवनेश शर्मा, शिवशंकर सारस्वत, अमित पंडित, संजय पंडित, महेश पाठक, धनंजय पंडित, अरविंद पंडित, अभिषेक शर्मा, रजत शर्मा, मुदित शर्मा, दीपू शर्मा, राहुल दीक्षित, निखिल माहेश्वरी, पं. लोकेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में भगवान परशुराम शोभायात्रा से पूर्व हवन करते पदाधिकारी।

रामलीला मैदान में भगवान परशुराम शोभायात्रा से पूर्व हवन करते पदाधिकारी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed