फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain: Link, Bareilly Passenger canceled, trains arrived hours late

बारिश : लिंक, बरेली पैसेंजर रद्द, घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Mon, 10 Oct 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

बारिश के चलते आमजन जीवन के साथ ही रेल एवं सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है।सोमवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी, जबकि देहरादून-सूबेदारगंज अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मुरादाबाद-चंदौसी-बालामऊ-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।प्रभारी अधिकारी एसडीएम कोल एवं तहसीलदार को बनाया गया है।

विज्ञापन
Rain: Link, Bareilly Passenger canceled, trains arrived hours late
मैरिस रोड पर बंद हुई कार को धक्का मारकर जाता चालक । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

बारिश के चलते आमजन जीवन के साथ ही रेल एवं सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है। अलीगढ़-चंदौसी रेलवे लाइन पर भारी पानी आ जाने से रविवार को लिंक एक्सप्रेस ट्रेन, बरेली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया, जबकि सोमवार को भी कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। बारिश से अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार मुरादाबाद मंडल के चंदौसी-हरदुआगंज रेल खंड के डिबाई रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने के कारण बरेल्री-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन व लिंक एक्सप्रेस रद्द रही। सोमवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी, जबकि देहरादून-सूबेदारगंज अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मुरादाबाद-चंदौसी-बालामऊ-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।
विज्ञापन

सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर अलीगढ़-खुर्जा-हापुड़-मुरादाबाद-लक्सर के रास्ते होकर चलेगी। रविवार को स्टेशन पर नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, कालका, मुरी एक्सप्रेस समेत कई अन्य कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के लिए भटकते रहे यात्री
बारिश के चलते शहर में जलभराव एवं सड़कों में गहरे गड्ढों हो जाने के चलते रोडवेज बसों को चालक-परिचालक शहर में लाने की बजाए सीधे ही बाईपास से होकर ले गए। इसके चलते यात्री सारसौल सेटेलाइट, मसूदाबाद एवं गांधीपार्क बस स्टैंड पर घंटों भटकते रहे । बारिश में उन्हें वाहनों की तलाश में हाईवे तक की दौड़ लगानी पड़ी।
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने वसूला मनमाना किराया
बारिश से शहर में जलभराव हो जाने से ऑटो और ई- रिक्शा चालकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के बदले दो से तीन गुना तक किराया वसूला। खासकर सारसौल चौराहे से मालगोदाम, दुबे का पड़ाव से क्वार्सी चौराहा तक जाने वाले वाहन चालकों ने जलभराव के चलते किराया 20 - 30 रुपया तक वसूला। जबकि इन रूट पर किराया मात्र दस रुपया है।
दीवार के मलबे में दबकर पिता-पुत्र घायल
थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर खुर्द निवासी बॉबी बेटे रेहान के साथ घर में सो रहे थे। बारिश का पानी दीवार में चला गया। इससे मकान भरभरा कर ढह गया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर-शराबे पर पहुंचे लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
चार स्थानों पर बारिश से प्रभावित लोगों को रखने को बने शिविर
प्रशासन ने बारिश से प्रभावित लोगों के रहने के लिए शहर में चार स्थानों पर कैंप की स्थापना की है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि शकीना लॉज एवं शम्स प्लाजा लॉज हाथी डूबा पुल, जामा मस्जिद, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज को अधिग्रहीत किया गया है, जहां बने शिविर में प्रभावित व्यक्तियों को भोजन एवं आवश्यक सेवायें आदि की व्यवस्था की गई है। प्रभारी अधिकारी एसडीएम कोल एवं तहसीलदार को बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट प्रथम केबी सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

दरगाह पर गिरा पेड़, नीचे खेल रहे थे बच्चे, हादसा टला
तुर्कमान गेट स्थित दरगाह हजरत मुलायम शाह के मजार पर शाम के वक्त पेड़ जा गिरा। पेड़ काफी पुराना था और खोखला हो चुका था। इससे दरगाह की बाउंड्रीबाल धराशाही हो गई। बारिश होने की वजह से यह पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कई बच्चे खेल रहे थे, लेकिन वे हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed