फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain in aligarh

अचानक हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Sat, 13 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rain in aligarh
शुक्रवार सुबह हुई बारिश। - फोटो : CITY OFFICE
शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से बादल छाए और हवा भी सर्द थी। दोपहर करीब एक बजे जुमे की नमाज के लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई तो गरमी से राहत मिली। इससे शहर की मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहाना रहने से लोगों ने बाजारों में खरीददारी का आनंद लिया। रात होते होते सर्द हवाओं ने लोगों को स्वेटर और जॉकेट पहनने को मजबूर कर दिया। देर रात तक ठंडक बनी रही।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण अचानक मैदानी इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का प्रकोप बढ़ा है। इससे पहले बृहस्पतिवार तक मौसम गरम था। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च तक दिन में गर्मी और रात में सर्दी रहेगी। दोपहर का अधिकतम तापमान बढ़ते-बढ़ते 31 से 36 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। होली तक कमोबेश मौसम ऐसा ही रहेगा। इस बीच बादल बने रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। एएमयू के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे वैसे अचानक बादल और बूंदाबांदी होगी। मौसम ऐसी करवट लेता रहेगा। मार्च का मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान
13 मार्च शनिवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस
14 मार्च रविवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस
15 मार्च सोमवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस
16 मार्च मंगलवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
17 मार्च बुधवार को अधिकतम 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
18 मार्च बृहस्पतिवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस
19 मार्च शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed