{"_id":"5d2cd7d88ebc3e6d046f72e0","slug":"rain-in-aligah-aligarh-news-ali2084247160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बारिश में शहर जबरदस्त जलभराव की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बारिश में शहर जबरदस्त जलभराव की चपेट में
विज्ञापन
पला बैंक कॉलोनी में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : CITY OFFICE
कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे शहर के लिए सोमवार का दिन शानदार बरसात की सौगात लेकर आया। बारिश से राहत तो मिली लेकिन जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, पूरा शहर जबरदस्त जलभराव की चपेट में आ गया। नालों से गंदगी उफन कर सड़कों पर आ गई। गूलर रोड, अशोक नगर, मित्र नगर आदि कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। बाजारों में कई दुकानों में पानी घुस गया। बंद पड़े नालों के चलते बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। इसके अलावा शहर के जिन क्षेत्रों में चौराहों पर निर्माण कार्य हो रहा है वहां पर स्थिति और भी खराब हो गई। पंपिंग स्टेशन निरंतर चलने के नगर निगम के दावे भी खोखले साबित हुए, जिससे समस्या और बढ़ गई।
यहां पर हुआ जलभराव
गूलर रोड गली नंबर एक, शक्ति नगर, देहली गेट, नगला मसानी, मित्र नगर, अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, शिव पुरी, सराय रहमान, नई बस्ती, पंजाबी कालोनी, तस्वीर महल, सराय मियां, जंगलगढ़ी, भुजपुरा, सुपर कालोनी, नगला आशिक अली, शाहजमाल एडीए कालोनी, ईदगाह, चरखवालान, घुड़ियाबाग, पत्थर बजार, रेलवे रोड, पान दरीबा, श्याम नगर, सेंटर प्वाइंट, दीवानी कचहरी रोड, जवाहर भवन में महापौर का कार्यालय, मैरिस रोड, रामघाट रोड पर सुरेंद्र नगर, सुदामा पुरी, महेंद्र नगर, बैंक कालोनी, प्रीमियर नगर, कालीदह, सासनी गेट, लोधी बिहार, आवास विकास, नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर, संजय गांधी कालोनी, रावणटीला, गोविंद नगर, कुलदीप विहार, विद्या नगर सहित अन्य क्षेत्र।
यहां नहीं हुई निकासी
- सेंटर प्वाइंट से स्टेट बैंक तिराहे की ओर निर्माणाधीन नाले के चलते बंद पड़ा नाला
- श्याम नगर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे नाले में कूड़े से अटा होना
- सराय रहमान और अशोक नगर से होकर गुजर रहे नाले का कूड़े से अटा होना
- रामघाट रोड पर बड़ा नाला कई जगह कूड़े से अटा हुआ है।
- अचल ताल और दुबे के पड़ाव पर नाला कई जगह से कूड़े से अटा हुआ है
- जीटी रोड पर सराय रहमान के पास नाला कूड़े से अटा हुआ है
रामघाट रोड पर 33 केवी की लाइन फेल
बारिश के ही कारण रामघाट रोड पर बिजली घरों को सप्लाई करने वाली 33 केवी की लाइन की सप्लाई फेल हो गई। रावणटीला इलाके में भी बिजली घर पर सप्लाई बंद हो गई। अकराबाद बिजली घर में खराबी आ गई। बारिश बंद होने के बाद लाइनों की पेट्रोलिंग करके सप्लाई शुरू की गई। बिजली विभाग ने एहतियातन शहरी क्षेत्र के सभी बिजली घरों को बंद कर दिया, जिससे कहीं करंट आदि उतरने की वजह से हादसा नहीं हो। सारसौल, बारहद्वारी, गांधी पार्क, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, नौरंगाबाद, रावणटीला, सुदामापुरी, विक्रम कालोनी, घंटाघर, जमालपुर, आदि सभी बिजली घरों से सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन
मंदिर के आगे ही जलभराव, श्रद्धालु परेशान
नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर के बाहर भी जबरदस्त जलभराव हो गया। यहां पर बड़ा नाला बनना प्रस्तावित है। लेकिन तंत्र की उदासीनता की वजह से काम शुरू नहीं हो सका है। सोमवार को हुई बारिश के चलते यहां पर भी पानी भर गया। मंगलवार से शुरू हो रहे श्रावण मास में यहां पर श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। पानी भरने के चलते उन्हें असुविधा का सामना करना होगा।
सभी पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर रखवाए गए हैं। बारिश अच्छी मात्रा में हुई है। 24 घंटे पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में बालू से भरे कट्टे आदि रखवाए गए हैं। कहीं भी सूचना मिली तो वहां पर टीम पहुंचेगी। कहीं पर नाले चोक होने की सूचना मिलती है तो कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त

रामघाट रोड़ पर बारिश से बचने का प्रयास करती लोग।- फोटो : CITY OFFICE

रामघाट रोड़ पर बारिश में होकर गुजरते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

नौरंबाबाद नौदेवी मंदिर के सामने जीटी रोड़ पर भरा पानी।- फोटो : CITY OFFICE