फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Railway security force recruitment 2020 fake news viral on social media

कहीं आपने भी तो नहीं खरीदे रेलवे भर्ती परीक्षा के फॉर्म, फर्जी सूचना हो रही है वायरल

Thu, 12 Mar 2020 11:43 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Mar 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Railway security force recruitment 2020 fake news viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल के 19,952 पदों की भर्ती की सूचना कई जगहों पर खूब वायरल हो रही है। हजारों की संख्या में छात्र इसकी तैयारी में जुट गए हैं और परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कांस्टेबल भर्ती की सूचना के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा के फॉर्म खरीद लिए। 

विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को रेलवे भर्ती बोर्ड ने सूचना को पूरी तरह फर्जी करार दिया, जिससे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे की ओर से आधिकारिक सूचना तो जारी की गई, लेकिन इससे पहले ही हजारों विद्यार्थियों का नुकसान हो चुका था। विद्यार्थियों ने अचल सहित अन्य स्थानों पर कुछ बुक सेलरों के माध्यम से बिकने वाले फॉर्म को खरीद लिया था।
विज्ञापन


इन फॉर्मों को पांच से दस रुपये की कीमत पर खरीदा गया। कुछ कोचिंग संचालकों ने तो इसकी तैयारी करवानी भी शुरू कर दी थी। इसी बीच खुद रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी प्रेस रिलीज में यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह की किसी भी भर्ती की सूचनी सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करवाने वालों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा होने से बच गया। क्योंकि कुछ दिनों बाद भर्ती के नाम पर ठगी भी होनी शुरू हो जाती। धर्म समाज महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक ठा. शैलेंद्र पाल सिंह कहते हैं कि रेलवे, आर्मी, पुलिस आदि में भर्ती के नाम पर ठगी की शिकायतें सबसे ज्यादा आती हैं। 


मौजूदा रेलवे पुलिस में सिपाहियों की भर्ती भी ऐसा ही मामला है। उनके पास भी कुछ आवेदक आए और इस भर्ती के लिए तैयारी कराने की बात की, लेकिन जब उन्होंने इस भर्ती की सत्यता के विषय में पता किया तो यह सूचना पूरी तरह गलत पाई गई। हालांकि हजारों विद्यार्थियों ने स्थानीय स्तर पर फॉर्म खरीदे थे, अब वह रद्दी बनकर रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed