फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Police raided the junk market of Dehli Gate

Aligarh News: देहली गेट के कबाड़ बाजार पर छापा, पुलिस ने 11 गोदाम किए सील

Mon, 05 Sep 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

करीब छह घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद कुल 11 गोदाम सीज किए गए। इस दौरान गोदाम में रखे इंजन व पार्ट्स का रजिस्टर से मिलान किया गया और काफी संख्या में इंजन भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
Aligarh News Police raided the junk market of Dehli Gate
कबाड़ गोदामों की तलाशी लेने पहुंचे एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ श्वेताभ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की तर्ज पर चोरी के वाहनों को काटकर बेचने वाले कबाड़ बाजार पर यहां भी पुलिस की नजर पड़ गई। रविवार को पुलिस टीम ने यहां देहली गेट के कबाड़ बाजार में छापा मारा और छह घंटे तक जांच पड़ताल के बाद 11 गोदाम सीज कर दिए गए। काफी संख्या में इंजन बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस पुलिस कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भारी संख्या में पुलिस बल देखकर कोई विरोध नहीं कर पाया।

विज्ञापन


एसएसपी को इस विषय में पिछले कुछ दिन से शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में एसएसपी के निर्देश पर रविवार दोपहर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ प्रथम अशोक कुमार, सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, देहली गेट, कोतवाली, रोरावर थानों का पुलिस, एसओजी/सर्विलांस टीम वहां पहुंची और कबाड़ गोदामों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद कुल 11 गोदाम सीज किए गए। इस दौरान गोदाम में रखे इंजन व पार्ट्स का रजिस्टर से मिलान किया गया और काफी संख्या में इंजन भी बरामद किए गए। इन इंजनों पर नंबर मिटे हुए थे। अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि यहां को लेकर इनपुट था कि यहां चोरी का वाहन खरीदा जाता है और उसे काटकर अलग अलग पार्ट्स में बेचा जाता है। कई सैकड़ा पार्ट्स मिले हैं। जांच में यह भी उजागर हुआ कि किसी भी गाड़ी में दूसरा इंजन भी यहां फिट किया जाता है। साथ में फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसे बाजार में बेच दिया जाता है। यहां ऑन डिमांड इंजन वाहनों में सेट करने का धंधा भी चलता है। जिन इंजन व पार्ट्स का मिलान रजिस्टर से नहीं हुआ, उन्हें जब्त किया गया है। देर शाम टीमों ने माल यहां से थाने भिजवाया था। साथ में मुकदमे की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी बना रहा।

कई दशक से चल रहा है यहां यह धंधा
देहली गेट इलाके में यह धंधा कई दशक से चल रहा है। अक्सर यहां चोरी का माल बेचने का इनपुट मिलता रहा है। पहली बार इस तरह इलाके में कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

ये 11 गोदाम किए गए सील
सारिक, दानिश, इंतजार, आबाद, काले, वसीम, जहीर, सोनू व अल्तमश कबाड़ी के एक-एक गोदाम, जबकि कबाड़ी काले उर्फ इकराम के दो गोदाम सील किए गए।

ये इंजन बरामद किए गए
अल्तमश से 8, मुबीन से 2, वसीम से 1, साजिद से 3, मुजफ्फर से 2, दानिश से 1, गंजा काला से 2 इंजन बरामद किए गए हैं।

पिछले कुछ दिन से मिली शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। जो इंजन बरामद किए हैं, उनकी फॉरेंसिक जांच होगी। साथ में मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed